अगर आप इस वक्त विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। खास तौर पर अगर आप यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको काफी सस्ते में टिकट मिल रही है। दरअसल भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों में से एक एयर इंडिया (Air India) ने सीमित अवधि के लिए भारत से लंदन सहित पांच और यूरोपीय शहरों के लिए एक तरफा उड़ानों के लिए 25,000 रुपये से शुरू होने वाले स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। एयर इंडिया यूके में लंदन, डेनमार्क में कोपेनहेगन, इटली में मिलान, फ्रांस में पेरिस और ऑस्ट्रिया में वियना की राउंड ट्रिप के लिए काफी शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है। इस ऑफर में आपको काफी सस्ती कीमतों में टिकट अवेलबल हो जाएंगी।
एयर इंडिया यूरोप में इन शहरों की राउंड ट्रिप के लिए 40,000 रुपये से शुरू होने वाले किराये की पेशकश कर रहा है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह ऑफर भारत से पांच यूरोपीय डेस्टिनेशन के लिए एकतरफा उड़ानों और राउंड ट्रिप के लिए इकोनॉमी क्लास बुकिंग पर लागू है। एयर इंडिया हर हफ्ते नई दिल्ली और मुंबई से इन पांच यूरोपीय शहरों के लिए 48 नॉन-स्टॉप उड़ानें ऑपरेट करती है।
एयर इंडिया के मुताबिक सीमित अवधि की सेल में किराया अलग अलग शहरों के लिए अलग अलग भी हो सकता है। हालांकि एयर इंडिया की इस सेल का फायदा उठाने के लिए आपके पास बस कुछ ही वक्त बाकी रह गया है। एयर इंडिया की यह सेल 14 अक्टूबर 2023 तक ओपन रहेगी। इस सेल के तहत 15 दिसंबर 2023 तक की यात्रा के लिए बुकिंग कर सकते हैं। एयर इंडिया की यह सेल इसकी ऑफीशियल वेबसाइट www.airindia.com पर अवेलबल है। इस सेल के तहत टिकट काफी सीमत तादाद मे अवेलबल है और इसका फायदा पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से लिया जा सकता है।