रिलायंस जियो लेकर आया सबसे सस्ते Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान, साथ मिलेगा 2GB डेटा रोजाना

Jio Prepaid Plan with Hotstar Subscription: क्या भी वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए ऐसे प्लान देख रहे हैं जिसमें हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और मोबाइल डेटा मिल सके। जियो (Jio) के ये तीन प्लान आपके काम आ सकते हैं। इस बार वर्ल्ड कप को देखते हुए Jio ने डिज्नी + हॉटस्टार के साथ बंडल प्रीपेड प्लान शुरू किये हैं

अपडेटेड Oct 11, 2023 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जियो ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 28 दिनों के लिए 388 रुपये का प्लान भी शुरू किया है।

Jio Prepaid Plan with Hotstar Subscription: क्या भी वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए ऐसे प्लान देख रहे हैं जिसमें हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन और मोबाइल डेटा मिल सके। जियो (Jio) के ये तीन प्लान आपके काम आ सकते हैं। इस बार वर्ल्ड कप को देखते हुए Jio ने डिज्नी + हॉटस्टार के साथ बंडल प्रीपेड प्लान शुरू किये हैं। जियो के प्लान्स के जरिये क्रिकेट मैचों का आनंद ले सकते हैं। Jio के इन प्लान कि खासियत यही है कि इसके साथ Disney+Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है।

Jio का 328 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 328 रुपये है। जियो के इस प्लान में 28 दिनों तक रोजाना दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप यानी सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया है।


Jio का 388 रुपये का प्लान (Jio rupees 328 Plan)

जियो ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 28 दिनों के लिए 388 रुपये का प्लान भी शुरू किया है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल की मेंबरशीप मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। 328 रुपये 388 रुपये के प्लान में सिर्फ मिलने वाले डेटा का फर्क है, बाकि सभी बेनेफिट सेम हैं।

Jio का 758 रुपये का प्लान (Jio rupees 758 Plan)

Jio ने 758 रुपये का प्लान पेश किया है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है। यह प्लान उनके लिए है जो क्रिकेट सीजन के बाद भी एंटरटेनमेंट का फायदा उठाना चाहते हैं।वहीं, Jio के 808 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है।

Share Markets: शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन लगाया छलांग, निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।