Get App

एयर इंडिया लेकर आया है स्पेशल सेल ऑफर, बस 40 हजार में मिल रहा लंदन सहित यूरोप के इन 5 शहरों का टिकट

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों में से एक एयर इंडिया (Air India) ने सीमित अवधि के लिए भारत से लंदन सहित पांच और यूरोपीय शहरों के लिए एक तरफा उड़ानों के लिए 25,000 रुपये से शुरू होने वाले स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। एयर इंडिया यूके में लंदन, डेनमार्क में कोपेनहेगन, इटली में मिलान, फ्रांस में पेरिस और ऑस्ट्रिया में वियना की राउंड ट्रिप के लिए काफी शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है। इस ऑफर में आपको काफी सस्ती कीमतों में टिकट अवेलबल हो जाएंगी

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Oct 12, 2023 पर 7:34 PM
एयर इंडिया लेकर आया है स्पेशल सेल ऑफर, बस 40 हजार में मिल रहा लंदन सहित यूरोप के इन 5 शहरों का टिकट
Air India ने सीमित अवधि के लिए भारत से लंदन सहित पांच और यूरोपीय शहरों के लिए एक तरफा उड़ानों के लिए स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है

अगर आप इस वक्त विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। खास तौर पर अगर आप यूरोप जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको काफी सस्ते में टिकट मिल रही है। दरअसल भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों में से एक एयर इंडिया (Air India) ने सीमित अवधि के लिए भारत से लंदन सहित पांच और यूरोपीय शहरों के लिए एक तरफा उड़ानों के लिए 25,000 रुपये से शुरू होने वाले स्पेशल ऑफर का ऐलान किया है। एयर इंडिया यूके में लंदन, डेनमार्क में कोपेनहेगन, इटली में मिलान, फ्रांस में पेरिस और ऑस्ट्रिया में वियना की राउंड ट्रिप के लिए काफी शानदार ऑफर की पेशकश कर रहा है। इस ऑफर में आपको काफी सस्ती कीमतों में टिकट अवेलबल हो जाएंगी।

कितना है किराया

एयर इंडिया यूरोप में इन शहरों की राउंड ट्रिप के लिए 40,000 रुपये से शुरू होने वाले किराये की पेशकश कर रहा है। एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह ऑफर भारत से पांच यूरोपीय डेस्टिनेशन के लिए एकतरफा उड़ानों और राउंड ट्रिप के लिए इकोनॉमी क्लास बुकिंग पर लागू है। एयर इंडिया हर हफ्ते नई दिल्ली और मुंबई से इन पांच यूरोपीय शहरों के लिए 48 नॉन-स्टॉप उड़ानें ऑपरेट करती है।

रिलायंस जियो लेकर आया सबसे सस्ते Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्लान, साथ मिलेगा 2GB डेटा रोजाना | Moneycontrol Hindi

एयर इंडिया की स्पेशल सेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें