Air India से यात्रा करने वाले ध्यान दें! एयरलाइन ने घटाई फ्री बैगेज लिमिट

Air India Free Baggage Limit: एयर इंडिया उन यात्रियों को 25 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति देगी, जिन्होंने 'इकोनॉमी फ्लेक्स' श्रेणी के तहत टिकट बुक किया हो। ताजा डेवलपमेंट के बाद अब एयर इंडिया में भी फ्री बैगेज ​लिमिट, इसकी प्रतिद्वंदी एयरलाइंस के बराबर हो गई है। टाटा समूह ने 2022 में सरकार से एयर इंडिया को खरीद लिया था

अपडेटेड May 04, 2024 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
टाटा समूह के अधिग्रहण से पहले Air India में फ्री बैगेज लिमिट 25 किलोग्राम तक थी।

विमानन कंपनी एयर इंडिया के यात्री अब केवल 15 किलोग्राम तक का सामान ही फ्री में ले जा सकेंगे। एयर इंडिया ने फ्री बैगेज लिमिट को 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दिया है। नई फ्री बैगेज लिमिट 2 मई से लागू हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रैवल एजेंट्स को एक नोटिफिकेशन में एयरलाइन ने कहा है कि जो यात्री 'इकोनॉमी कंफर्ट' और 'कंफर्ट प्लस' किराया श्रेणियों के तहत टिकट बुक करेंगे, उन्हें अब केवल 15 किलोग्राम तक ही चेक-इन बैगेज ले जाने की इजाजत होगी।

एयर इंडिया (Air India) अब टाटा समूह की कंपनी है। समूह ने 2022 में सरकार से इसे खरीद लिया था। टाटा के अधिग्रहण से पहले एयर इंडिया में फ्री बैगेज लिमिट 25 किलोग्राम तक थी। हालांकि, पिछले साल यह सीमा घटाकर 20 किलोग्राम कर दी गई थी। ताजा डेवलपमेंट के बाद अब एयर इंडिया में भी फ्री बैगेज ​लिमिट, इसकी प्रतिद्वंदी एयरलाइंस के बराबर हो गई है।

25 किलो सामान की सीमा कैसे सुनिश्चित करें?


एयर इंडिया उन यात्रियों को 25 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति देगी, जिन्होंने 'इकोनॉमी फ्लेक्स' श्रेणी के तहत टिकट बुक किया हो। इसके अलावा एयरलाइन, इन टिकट्स पर नो-चेंज फीस सहित कुछ सुविधाएं प्रदान करती है। दिल्ली-मुंबई जैसे रूट पर एयर इंडिया के 'कंफर्ट प्लस' और 'फ्लेक्स' टिकट के किराये में लगभग 1,000 रुपये का अंतर है। लेकिन इस ज्यादा किराए के साथ यात्रियों को 10 किलो अतिरिक्त सामान ले जाने, लॉयल्टी पॉइंट और मुफ्त सीटों के अधिक विकल्प जैसे बेनिफिट मिलते हैं।

दिल्ली से ज्यूरिख के लिए सीधी उड़ान 16 जून से

एयर इंडिया दिल्ली से स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख के लिए सीधी उड़ान सेवा 16 जून से शुरू करेगी। इसके साथ ही ज्यूरिख, भारत से एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा वाला सातवां यूरोपीय शहर हो जाएगा। उड़ानों का संचालन सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगा। उड़ान के लिए बोइंग 787 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ‘इकोनोमी’ और ‘बिजनेस’ श्रेणी होंगी। फिलहाल एयर इंडिया यूरोप के 6 शहरों- एम्स्टर्डम, कोपेनहेगन, फ्रैंकफर्ट, मिलान, पेरिस और वियना के लिए 60 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करती है।

चुनाव के बीच प्याज निर्यात से रोक हटी, लेकिन भरना होगा 40% शुल्क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।