इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाया जाता है। इस दिन को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। इस दिन को बिल्कुल दीपावली और धनतेरस की तरह ही शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया शुभता का प्रतीक है। यही वजह है कि इस दिन लोग धन की देवी मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं। इस दिन सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन चीजों की खरीददारी भी कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों में से एक होती है। ऐसे में इस दिन कोई भी शुभ और मांगलिक काम किया जा सकता है। अक्षय तृतीया का दिन गृह प्रवेश के लिए अति उत्तम माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने का विधान है। कहते हैं कि सोना खरीदने से पूरे साल घर में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। लेकिन अगर आप सोना नहीं खरीद सकते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन कुछ अन्य सामान भी खरीद सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों की करें खरीदारी
अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदना शुभ
सनातन परंपरा में की जाने वाली पूजा-पाठ में जौ का बहुत महत्व है। हिंदू मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति अक्षय तृतीया के दिन घर में जौ खरीदकर लाता है और उसे धन की देवी मां लक्ष्मी को अर्पित करता है तो जल्द ही उसकी आर्थिक दिक्कतें दूर होने लगती हैं। अक्षय तृतीया के दिन जौ के इस उपाय को करने वाले के यहां पूरे साल मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
अक्षय तृतीया पर खरीदें पीली कौड़ी
धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा में चढ़ाई जाने वाली पीली कौड़ी को बेहद ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति माता लक्ष्मी की प्रिय पीली कौड़ी को अक्षय तृतीया के दिन अपने घर में खरीदकर लाता है तो उसे सोना खरीदने के बराबर फल मिलता है।
Akshaya Tritiya 2024: पीतल या तांबे का बर्तन
अक्षय तृतीया पर आप घर पर पीतल या तांबे के बर्तन खरीद कर ला सकते हैं। इस दिन तांबे का बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे माता रानी की कृपा बनी रहती है।
Akshaya Tritiya 2024: मिट्टी का घड़ा खरीदना
अगर आप अक्षय तृतीया के दिन सोना या चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इस खास दिन मिट्टी का घड़ा खरीद सकते हैं। मिट्टी का घड़ा खरीदना इस दिन शुभ होता है। इससे घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।