Amazon फ्रीडम सेल बस कुछ ही देर में होने वाली है खत्म, कहीं चूक ना जाएं बंपर डिस्काउंट पर ये शानदार स्मार्टफोन खरीदना का ये मौका

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर चल रही फ्रीडम फेस्टिवल सेल आज यानी 8 अगस्त मंगलवर को खत्म हो रही है। ऐसे में इस सेल के जरिए बेहद ही बंपर डिस्काउंट पर शॉपिंग करने के लिए आपके पास बस कुछ घंटों का ही वक्त बचा है। पांच दिनों की यह सेल 4 अगस्त को शुरू हुई थी। इस सेल में सैमसंग, वन प्लस और रियल मी जैसे ब्रांड के मोबाइल पर काफी शानदार ऑफर हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 08, 2023 पर 3:25 PM
Amazon Prime की मेंबरशिप को मिलाकर एफटीसी ने एक महीने में एमेजॉन के खिलाफ तीन याचिका दायर किया है

अगर आप बंपर डिस्काउंट के साथ शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर चल रही फ्रीडम फेस्टिवल सेल आज यानी 8 अगस्त मंगलवर को खत्म हो रही है। ऐसे में इस सेल के जरिए बेहद ही बंपर डिस्काउंट पर शॉपिंग करने के लिए आपके पास बस कुछ घंटों का ही वक्त बचा है। पांच दिनों की यह सेल 4 अगस्त को शुरू हुई थी। इस सेल में सैमसंग, वन प्लस और रियल मी जैसे ब्रांड के मोबाइल पर काफी शानदार ऑफर हासिल कर सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी M14

सैमसंग गैलेक्सी M14 की एक्चुअल कीमत 17,990 रुपये है। हालांकि एमेजॉन पर इस फोन की कीमत महज 12,490 है। इसके अलावा इस फोन आपको 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी है और पीछे की तरफ 50MP का ट्रिपल कैमरा है।


रियलमी नार्जो 60

Realme Narzo 60 एक 5G फोन है। एमेजॉन की साइट पर यह 17,999 रुपये की रियायती कीमत पर बिक रहा है। इसकी खरीद पर खरीदारों को 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 बेस्ड कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम से ऑपरेट होता है। यह 90Hz सुपर AMOLED स्क्रीन से लैस है और 33watt SuperVOOC चार्जिंग के साथ आता है।

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 5जी

Amazon सेल में OnePlus Nord CE 3 5G को 26,998 रुपये की रियायती कीमत पर ऑफर किया जा रहा है। एमेजॉन पर इस मोबाइल पर आपको 1,250 की बैंक छूट मिल रही है जिससे डिवाइस की कीमत घटकर 25,748 रुपये हो जाती है। हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर से ऑपरेट होता है। इसमें Sony IMX890 (OIS समर्थित) के साथ 50MP का मेन कैमरा, Sony IMX355 के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस है।

क्रेडिट कार्ड या बाई नाऊ पे लेटर, शॉपिंग करने के लिए कौन सा ऑप्शन है ज्यादा फायदेमंद

रेडमी 12सी

Amazon फ्रीडम फेस्टिवल सेल में Redmi 12C पर 45% की छूट मिल रही है। इस छूट के बाद स्मार्टफोन 7,699 रुपये में एवेलबल है। यह 6.71-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ स्क्रैच रेसिस्टेंट ग्लास और ओलेओफोबिक कोटिंग के साथ आता है। डिवाइस इन-बॉक्स में 10W चार्जर के साथ 5,000mAh (टाइप) बैटरी से लैस है।

वनप्लस 11आर 5जी

वनप्लस 11R 5G का 8GB रैम मॉडल 39,999 रुपये में बिक रहा है। फोन की खरीद पर अमेज़न 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रहा है। स्मार्टफोन को 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसमें 100W SuperVOOC चार्जिंग तकनीक के साथ 5,000 एमएएच है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।