Tur Dal Prices: अरहर दाल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने अरहर दाल की कीमतों के बढ़ने के साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्टॉकिस्ट और व्यापारी अपने पास रखी अरहर दाल की मात्रा के बारे में खुलासा करें। प्रमुख उत्पादक राज्यों कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भारी बारिश से अरहर की फसल खराब हुई है।
