Ayushman Yojana: उत्तर प्रदेश ने एक दिन में सबसे ज्यादा 6.63 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का नया रिकार्ड बनाया है। देश में एक दिन में सबसे ज्यादा कार्ड यूपी ने बनाए हैं। प्रदेश में इससे पहले एक अक्टूबर को 6.43 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे। ऐसे में उसने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। यूपी में 60 साल ज्यादा उम्र पार कर चुके नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस मामले में राज्य के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।