Get App

Bank Holiday in July: क्या आज बंद हैं बैंक, जुलाई महीने के बचे 9 दिनों में से 4 दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच

आज 23 जुलाई हफ्ते का चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है। ज्यादातर बैंक ग्राहक जानना चाह रहे हैं कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2022 पर 11:50 AM
Bank Holiday in July: क्या आज बंद हैं बैंक, जुलाई महीने के बचे 9 दिनों में से 4 दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच
आज 23 जुलाई हफ्ते का चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है।

Bank Holiday in July 2022: जुलाई महीने में अब 9 दिन बचे हैं और इन 9 दिनों में से 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। आज 23 जुलाई हफ्ते का चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार के दिन बैंकों की छुट्टी होती है। ज्यादातर बैंक ग्राहक जानना चाह रहे हैं कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं? आज बैंक ब्रांच बंद है। जुलाई महीने के बचे 9 दिनों में एक त्योहार और छुट्टियों के कारण 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..

RBI की छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। राज्यों में होने वाले त्योहार या दिवस पर निर्भर करती है।

जुलाई 2022 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट..

सब समाचार

+ और भी पढ़ें