Bank Holidays in August 2022: अगले महीने 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, एक लॉन्ग वीकेंड भी, यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in August 2022: अगस्त में लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। 13 अगस्त को दूसरा शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 अगस्त को रविवार और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर बैंक बंद रहेंगे

अपडेटेड Jul 31, 2022 पर 3:14 PM
अगस्त महीने में लगातार 3 दिन तक बैंक में छुट्टियां हैं।

Bank Holidays in August 2022: अगस्त के महीने में बैंकों में बंपर छुट्टियां (Holidays in August) रहने वाली हैं। अगस्त में अलग-अलग जोन में बैंकों की शाखाएं 18 दिन बंद रहेंगी। अगस्त में एक लॉन्ग वीकेंड (Long Weekend) भी पड़ रहा है। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के दौरान तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। इस डिजिटल युग में लोगों के अधिकतर बैंकिंग (Banking) काम घर बैठे ही हो जाते हैं। इसके बावजूद अकाउंट खुलवाने, चेक पेमेंट और लोन जैसे ऐसे कई काम हैं, जिनके लिए ग्राहकों को बैंक जाना होता है।

लेकिन आप घर से निकलने से पहले बैंकों की छुट्टी की लिस्ट (Bank Holidays List) चेक कर लें और उसी अनुसार प्लान करें। आइए जानते हैं कि अगस्त (Bank Holidays in August 2022) में किस जोन की बैंक शाखाओं में किस दिन छुट्टी रहेगी।

अगस्त 2022 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक


1 अगस्त: द्रुक्पा त्शे-ज़ी उत्सव (केवल सिक्किम)

7 अगस्त - रविवार

8 अगस्त: मुहर्रम (केवल जम्मू और कश्मीर)

9 अगस्त: मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहने वाले हैं।)

11 अगस्त: रक्षा बंधन

12 अगस्त: रक्षा बंधन

13 अगस्त: देशभक्त दिवस (इंफाल), दूसरा शनिवार

14 अगस्त - रविवार

HDFC के ग्राहकों की EMI बढ़ी, ब्याज दरों में हुआ इजाफा

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

16 अगस्त: पारसी नव वर्ष (बेलापुर, मुंबई और नागपुर)

18 अगस्त: जन्माष्टमी (भुवनेश्वर, देहरादून, कानपुर और लखनऊ)

19 अगस्त: शुक्रवार, जन्माष्टमी

20 अगस्त: श्री कृष्ण अष्टमी (केवल हैदराबाद)

21 अगस्त - रविवार

27 अगस्त - चौथा शनिवार

28 अगस्त - रविवार

29 अगस्त: श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (केवल गुवाहाटी)

31 अगस्त: गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी (अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर और पणजी में)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।