Bank Holiday in May Month 2022: मई में 14 दिन बंद रहेंगी बैंक ब्रांच, घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

Bank Holiday: RBI हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है

अपडेटेड Apr 29, 2022 पर 12:39 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday in May Month: अगले महीने मई में 14 दिन बैंक ब्रांच बंद रहने वाली है।

Bank Holiday in May Month 2022: दो दिन बाद मई शुरू हो जाएगा। मई के महीने में त्योहारों और छुट्टियों के कारण 14 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। मई में ईदुल फितर, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु रवींद्रनाथ जयंती के कारण ज्यादा अवकाश हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है जिसमें हर राज्य में होने वाली बैंक छुट्टी की जानकारी होती है। इस कैलेंडर में उन बैंकों के बारे में बताया गया है जिनमें बैंक ब्रांच राज्यों में विशेष तिथियों पर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं पूरी लिस्ट..

मई 2022 में बैंक अवकाश की ये है पूरी लिस्ट..

1 मई (रविवार): मई दिवस - देश भर में  बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। इसके अलावा 1 मई को महाराष्ट्र दिवस है जिसके कारण महाराष्ट्र में छुट्टी रहेगी।


2 मई (सोमवार): महर्षि परशुराम जयंती - कई राज्य

3 मई (मंगलवार): ईदुल फितर, बसवा जयंती (कर्नाटक)

4 मई (बुधवार): ईद-उल-फितर-तेलंगाना

8 मई (रविवार): रविवार की छुट्टी

9 मई (सोमवार): गुरु रवींद्रनाथ जयंती - पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा

13 मई (गुरुवार): ईदुल फितर - राष्ट्रीय

14 मई (शनिवार): दूसरा शनिवार बैंक अवकाश

15 मई (रविवार): रविवार की छुट्टी

16 मई (सोमवार): राज्य दिवस, बुद्ध पूर्णिमा - सिक्किम और अन्य राज्य

22 मई (रविवार): रविवार की छुट्टी

24 मई (मंगलवार): काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन - सिक्किम

28 मई (शनिवार): चौथा शनिवार बैंक अवकाश

29 मई (रविवार): रविवार की छुट्टी

RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग है। ये त्योहार या छुट्टी खास अवसरों पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होती। राज्यों में होने वाले त्योहार या दिवस पर निर्भर करती है।

ऑनलाइन बैंकिंग से निपटा सकते हैं काम

छुट्टियों के दौरान ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, फोन बैंकिंग, यूपीआई के जरिए काम निपटा सकते हैं। अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर काम निपटाना है तो बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें।

LIC IPO में क्या म्यूचुअल फंड्स करेंगे इनवेस्ट, जानिए इंश्योरेंस कंपनियों में कितना है उनका इनवेस्टमेंट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।