दशहरा के मौके पर दो दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, जानें कब से ब्रांच जाकर करवा सकेंगे सभी जरूरी बैंकिंग काम

दशहरा के दौरान देश भर के कई सारे इलाकों में दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे और इस दौरान किसी भी तरह का कोई बैंकिंग काम काज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो आपके लिए इस बैंकिंग हॉलीडे से अवगत होना बेहद ही जरूरी है। ताकि आप बैंक ब्रांच जाने की परेशानियों से बचे रह सकें। वैसे तो आज कर लगभग हर एक तरह के बैंकिंग काम ऑनलाइन और डिजिटल तरीके से ही किए जाते हैं। पर फिर भी कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ ही जाती है

अपडेटेड Oct 22, 2023 पर 12:23 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: दशहरा का त्योहार आने ही वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो अब आप उसे बुधवार से ही कर पाएंगे

Bank Holiday: दशहरा का त्योहार आने ही वाला है। ऐसे में अगर आपको बैंक ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो अब आप उसे बुधवार से ही कर पाएंगे। क्योंकि दशहरा के दौरान देश भर के कई सारे इलाकों में दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे और इस दौरान किसी भी तरह का कोई बैंकिंग काम काज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको भी बैंक ब्रांच जाकर कोई काम करवाना है तो आपके लिए इस बैंकिंग हॉलीडे से अवगत होना बेहद ही जरूरी है। ताकि आप बैंक ब्रांच जाने की परेशानियों से बचे रह सकें। वैसे तो आज कर लगभग हर एक तरह के बैंकिंग काम ऑनलाइन और डिजिटल तरीके से ही किए जाते हैं। पर फिर भी कुछ काम ऐसे होते हैं जिनके लिए बैंक जाने की जरूरत पड़ ही जाती है।

दशहरे के अवसर पर बैंक रहेंगे बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक दशहरा के मौके पर अगले दो दिन यानी 23 अक्टूबर और 24 अक्टूबर को देश भर के अलग अलग इलाकों में बैंकिंग हॉलिडे रहेगा। हालांकि यह छुट्टियां अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती हैं। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य में बैंक जाने की योजना बनाने से पहले बैंक छुट्टियों के कैलेंडर की जांच कर लें। मोबाइल इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी। इसके अलावा अगर आपको बैंकिंग हॉलीडे से जुड़ी और भी ज्यादा जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप RBI की ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

चेक साइन करते समय अमाउंट के बाद ONLY क्यों लिखना है जरूरी? जानिए कारण | Moneycontrol Hindi


इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद

23 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, तेलंगाना में आने वाले हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के हैदराबाद, कानपुर, कोच्ची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुअनंतपुरम जोन के बैंक बंद रहेंगे। वहीं 24 अक्टूबर को वहीं 24 अक्टूबर को हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि अब ज्यादातर काम ऑनलाइन तरीके से हो जाते हैं पर फिर भी बैंक बंद रहने से चेक भंजाने जैसे कामों में रुकावट आती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।