चेक साइन करते समय अमाउंट के बाद ONLY क्यों लिखना है जरूरी? जानिए कारण

Cheque Payments: आज के समय में ज्यादातर लोग पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कई बार ऑनलाइन पेमेंट का एक्सेस नहीं होने के कारण चेक का इस्ल करते हैं। बहुत से लोग चेक के जरिए पेमेंट करते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल पर खास ध्यान रखना होता है

अपडेटेड Oct 21, 2023 पर 10:16 PM
Story continues below Advertisement
चेक के पीछे Only लिखना क्यों जरूरी होता है।

Cheque Payments: आज के समय में ज्यादातर लोग पेमेंट करने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कई बार ऑनलाइन पेमेंट का एक्सेस नहीं होने के कारण चेक का इस्ल करते हैं। बहुत से लोग चेक के जरिए पेमेंट करते हैं। लेकिन इसमें इस्तेमाल पर खास ध्यान रखना होता है। चेक पेमेंट करते समय अमाउंट लिखने के बाद पीछे Only लिखना होता है। क्या आपको पता है कि चेक के पीछे Only लिखना क्यों जरूरी होता है। यहां इसके बारे में बता रहे हैं कि इसकी क्या जरूरत होती है।

Only लिखना क्यों है जरूरी

कई बार लोग सवाल करते हैं कि चेक में रकम के आगे only नहीं लिखेंगे तो क्या आपका चेक बाउंस हो जाएगा। ऐसा नहीं है। दरअसल चेक पर अमाउंट लिखने के बाद Only शब्द लिखने से आपके चेक की सुरक्षा बढ़ जाती है। इससे अकाउंट के जरिये होने वाली धोखाधड़ी को काफी हद कम किया जा सकता है। लिहाजा अमाउंट लिखने के बाद शब्दों में Only (केवल) लिखना जरूरी होता है।


हो सकता है ये नुकसान

अगर आप नहीं लिखेंगे तो जब आप किसी को चेक देंगे। तो वह अमाउंट को के आगे कुछ भी लिखकर ज्यादा पैसा निकाल सकता है। इससे आप आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। जब रकम लिखें तो उसके पीछे Only शब्द जरूर लिखें।

क्यों खींची जाती हैं दो लाइनें

चेक भरते हुए ऊपर कॉर्नर की तरफ दो लाइनों भी जरूर लगाएं। इसका मतलब होता है अकाउंट पेयी। यानी इसका मतलब अकाउंट में भरा हुआ पैसा उसी को मिलेगा, जिसके नाम से चेक को काटा गया है। लिहाजा कई बार लोग दोनों लाइनों के बीच A/C Payee लिख देते हैं। इससे चेक सेफ हो जाता है।

Kotak Mahindra Bank : Ashok Vaswani बने नए MD और CEO, बैंकिंग सेक्टर में तीन दशकों का है अनुभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।