Bhagyashree Scheme: देश में सरकार की तरफ से बालिकाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। सरकार हर नए वित्त वर्ष एक नई प्लानिंग के साथ आती है। सरकार की इन योजनाओं के जरिए बेटियों को समाज में सर उठाकर जीने का अवसर मिलता है। इतना ही नहीं बेटियों को कई सुविधाओं का फायदा भी मिलता है। ऐसे ही कर्नाटक में राज्य सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाग्यश्री स्कीम (Bhagyashree Scheme) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेटियों को आर्थिक सहायात मुहैया कराई जाती है। साथ ही बीमा कवर भी मिलता है।
