महंगाई से टक्कर लेने के लिए केंद्र सरकार फिर से बड़ी तैयारी कर रही है। आम आदमी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए दिवाली से पहले आटा, दाल और चावल सस्ते दाम पर मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार भारत ब्रांड का दूसरा चरण 23 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार ने एक साल पहले इस ब्रांड को लॉन्च किया था। इस योजना का उद्घाटन केंद्रीय खाद्य मंत्री करेंगे। फिलहाल चार राज्यों में एनसीसीएफ वैन के जरिए सस्ते दामों पर खाद्य सामग्री मुहैया कराई जा रही है, लेकिन अगले 10 दिनों में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
