UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय को लेकर एक बड़ा ऐलान करने की तैयारी में है। यूपी सरकार जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सैलरी में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस संबंध में जल्द ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कभी भी इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
