SBI Card ने इन यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, अगले महीने से नहीं मिलेगी यह सर्विस, कैशबैक पर भी लगा ग्रहण

एसबीआई कार्ड यूजर्स को जोर का झटका लगने वाला है। कंपनी ने अपने कुछ कार्ड पर कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज बेनेफिट्स को बंद करने का फैसला किया है। SBI Card का यह फैसला अगले महीने 1 मई से लागू होगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके देश के 21 एयरपोर्ट्स पर 42 लाउंज के साथ टाई-अप है। इसके अलावा कैशबैक को लेकर भी बड़ा झटका लगेगा

अपडेटेड Apr 07, 2023 पर 3:58 PM

एसबीआई कार्ड यूजर्स को जोर का झटका लगने वाला है। एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) ने कैशबैक एसबीआई कार्ड पर कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज बेनेफिट्स को बंद करने का फैसला किया है। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी SBI Card का यह फैसला अगले महीने 1 मई से लागू होगा। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके देश के 21 एयरपोर्ट्स पर 42 लाउंज के साथ टाई-अप है। अब अगले महीने से इन लाउंज पर कैशबैक एसबीआई कार्ड यूजर्स एक्सेस नहीं कर सकेंगे। दिसंबर 2022 तिमाही के आंकड़ों के मुताबिक इसने कुल मिलाकर 1.5 करोड़ से अधिक कार्ड जारी किए हैं।

डिस्काउंट पर भी लगा ग्रहण

कुछ ग्राहकों के लिए लाउंज एक्सेस खत्म करने के अलावा कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड ने ऑनलाईन और ऑफलाईन खर्च पर अधिकतम कैशबैक की लिमिट 5 हजार रुपये करने का फैसला किया है। इसके अलावा ज्वैलरी, सकूल और एडुकेशनल सर्विसेज, यूटिलिटीज, इंश्योरेंस सर्विसेज कार्ड्स, गिफ्ट्स, नॉवेल्टी और यादगार वस्तुओं की दुकानों, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस और रेलवेज की कैटेगरी में कैशबैक बेनेफिट्स खत्म होगा। कंपनी ने इन बदलावों की जानकारी गुरुवार को दी।


Layfoff News: RBI के झटके से बेहाल ZestMoney में 20% एंप्लॉयीज की छंटनी, अब यहां नौकरी दिलाने की हो रही बात

SBI Cards की गिरती जा रही सेहत

एसबीआई कार्ड एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) है। यह इंडिविजुअल्स कार्डहोल्डर्स और कॉर्पोरेट क्लाइंट्स को क्रेडिट कार्ड से जुड़ी व्यापक सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के कारोबार की बात करें तो इसकी सेहत में लगातार गिरावट हो रही है। पिछली कुछ तिमाहियों से इसका रिवॉल्वर रेट जून 2021 तिमाही में 45 फीसदी से गिरकर दिसंबर 2022 तिमाही में 24 फीसदी पर आ गया। इस अवधि में इसका यील्ड भी 22.4 फीसदी से फिसलकर 16.4 फीसदी पर आ गया है।

Multibagger Stock: इस स्मॉल कैप ने 11 साल में 56000% से अधिक दिया रिटर्न, 1 रुपये के शेयर ने बना दिया करोड़पति, क्या आपके पास है?

दिसंबर 2022 तिमाही में इसका नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) 11.6 फीसदी पर आ गया जो रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि बाजार में इसकी हिस्सेदारी सालाना आधार पर 19.2 फीसदी से गिरकर और तिमाही आधार पर 19.1 फीसदी से बढ़कर दिसंबर 2022 तिमाही में 19.3 फीसदी पर रही। एसेट क्वालिटी की बात करें तो इसका ग्रॉस एनपीए बढ़कर 2.22 फीसदी और नेट एनपीए 0.8 फीसदी पर पहुंच गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।