Get App

BSNL लेकर आया है बेहद सस्ता प्लान, केवल 107 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी और हाई स्पीड इंटरनेट

BSNL इन दिनों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों को जबरदस्त टक्कर देने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश कर रहा है। इन प्लान में लोगों को काफी सस्ती कीमतों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल डुअल सिम वाला है तो आप बीएसएनल के सिम को इस प्लान के साथ दूसरे सिम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी नजरिए से कंपनी ने अपने ग्राहकों को लिए 107 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 23, 2023 पर 3:27 PM
BSNL लेकर आया है बेहद सस्ता प्लान, केवल 107 रुपये में मिलेगी एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी और हाई स्पीड इंटरनेट
BSNL इन दिनों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों को जबरदस्त टक्कर देने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश कर रहा है

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दिनों रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) जैसी कंपनियों को जबरदस्त टक्कर देने के लिए एक से बढ़ कर एक प्लान पेश कर रही है। इन प्लान में लोगों को काफी सस्ती कीमतों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई स्पीड डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा अगर आपका मोबाइल डुअल सिम वाला है तो आप बीएसएनल के सिम को इस प्लान के साथ दूसरे सिम के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी नजरिए से कंपनी ने अपने ग्राहकों को लिए 107 रुपये का बेहद ही सस्ता प्लान पेश किया है। आइये जानते हैं इस प्लान से जुड़ी तमाम डिटेल्स।

BSNL का 107 रुपये वाला प्लान

BSNL के सस्ते 107 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के लिए 200 मिनट और इंटरनेट चलाने के लिए 3 जीबी हाई स्पीड डेटा की सुविधा मिलेगी। इस प्रीपेट प्लान की वैलिडिटी 35 दिनों की है। इस हिसाब से बीएसएनएल के इस बेहद ही सस्ते प्लान में ग्राहकों को एक महीने से 5 दिन ज्यादा वैलिडिटी का फायदा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में बीएसएनएल ट्यून का लाभ भी मिलता है। BSNL का यह प्लान ग्राहकों के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको रोजाना 3 रुपये से भी कम का खर्च वहन करना पड़ता है।

BSNL: 84 दिनों तक करें अनलिमिटेड बातें और इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल, नहीं होगा कुछ भी बंद, जानें कौनसा है ये हिट प्लान

क्यों खास है ये प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें