दिसंबर का महीना अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नया साल दस्तक देने वाला है। इस बीच प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों के लिए साल 2025 खुशियों से भरा हो सकता है। केंद्र सरकार की ओर से उन्हें बजट में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आमतौर पर प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी महंगाई भत्ते जैसी सुविधाओं से दूर रहते हैं। लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि सरकार आने वाले बजट में उनके ईपीएफओ में बेसिक सैलरी बढ़ाने पर निर्णय ले सकती है। इससे प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है।
