Get App

Business Idea: इस डिजिटल बिजनेस की है बड़ी डिमांड, हर महीने करोडों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: सिर्फ 50,000 रुपये के साथ इस बिजनेस को शुरू करें और करोड़ों रुपये महीने कमाई होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2021 पर 9:06 AM
Business Idea: इस डिजिटल बिजनेस की है बड़ी डिमांड, हर महीने करोडों रुपये की होगी कमाई
ऑनलाइन होर्डिंग बिजनेस बंपर कमाई

Business Idea: अगर आप अपनी नौकरी के जीवन से तंग आ गए हैं। अब कोई लंबी उड़ान भरना चाहते हैं। आप अपने सपनों को पंख देना चाहते हैं, लेकिन किसी कारणवश कदम बाहर निकाल पा रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसा आइडिया दे रहे हैं, जहां आप अपने सपनों को बड़ा आकार दे सकते हैं।

जी हां अगर आप पैसों की कमी के चलते कोई अच्छा बिजनेस नहीं शुरू कर पा रहे हैं तो आप आपको एक ऐसा बिजनेस करने का आइडिया दे रहे हैं, जहां आप मामूली रकम के निवेश से हर महीने करोड़ों रुपये आसानी से कमा लेंगे।

ये बिजनेस है ऑनलाइन होर्डिंग (Online Hoardings Business) का। इस काम को आप घर बैठे शुरू कर सकते हैं। इसमें स्पेस की भी कुछ खास जरूरत नहीं होती है। इसे आप एक रूम में भी शुरू कर सकते हैं। कोरोना काल के बाद से ऑनलाइन बिजनेस आईडियाज तेजी से ग्रोथ कर रहे हैं, ऐसे में ये विकल्प आपके काम आ सकता है।

न्यूज18 ने आउटडोर एडवर्टाइजिंग स्टार्टअप कंपनी गो होर्डिंग्स.कॉम (Gohoardings.com) की फाउंडर दीप्ति अवस्थी शर्मा (Deepti Awasthi Sharma) के हवाले से बताया कि वो इस बिजनेस से हर महीने 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। शर्मा ने इस ऑनलाइन होर्डिंग्स बिजनेस की शुरुआत साल 2016 में सिर्फ 50,000 रुपये निवेश करके किया था। अगले ही साल से दीप्ति की कमाई 12 करोड़ रुपये होने लगी। एक साल कंपनी का टर्नओवर 20 करोड़ से ज्यादा हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें