Business Idea: इन दिनों पढ़े लिखे लोग भी खेती की ओर रूख कर रहे हैं। वो नई-नई तकनीकी का इस्तेमाल करके खेती को बंपर मुनाफे वाला बिजनेस बना रहे हैं। अगर आप भी खेती के जरिए बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। हम एक ऐसे प्रोडक्ट के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जिसे किसान बेकार समझकर फेक देते हैं। लेकिन यही प्रोडक्ट किसानों के लिए बंपर कमाई का बेहतर जरिया बन सकता है। हम बात कर रहे हैं केले के तने से जैविक खाद बनाने के बारे में।