Get App

Business Idea: होली में रंग-गुलाल उड़ाने के साथ करें बंपर कमाई, ये हैं सुपरहिट आइडिया

Business Idea: होली में रंग खेलने के साथ-साथ बंपर कमाई भी कर सकते हैं। त्योहारों के मौके पर ऐसा आमतौर पर होता है। होली में कई ऐसे बिजनेस हैं। जिन्हें शुरू कर पैसे कमा सकते हैं। रंगों का कारोबार, गिफ्ट, मिठाई जैसे कई काम हैं। जिन्हें किया जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 25, 2024 पर 7:17 AM
Business Idea: होली में रंग-गुलाल उड़ाने के साथ करें बंपर कमाई, ये हैं सुपरहिट आइडिया
Business Idea: होली के मौके पर होली इवेंट आयोजित कर बंपर कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: आज देश भर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस त्योहार में आर रंग-गुलाल उड़ाने के साथ जमकर कमाई भी कर सकते हैं। त्योहारों के मौके पर कई ऐसे बिजनेस आइडिया हैं। जिसके जरिए कमाई कर सकते हैं। होली पर रंग, गुलाल, पिचकारी, होली के पूजा के सामान की बिक्री कर सकते हैं। बाजार में उत्तरप्रदेश के हाथरस, राजस्थान के जयपुर, अलवर, और गुजरात के सूरत, राजकोट के रंगों की सबसे डिमांड रहती है। इसके अलावा इंदौर आदि शहरों के रंग भी मार्केट में खूब बिकते हैं।

होली के समय लोग ऑर्गेनिक रंग ज्यादा मांगते हैं। आज के समय में लोग केमिकल भरे रंगों से बचना चाहते हैं। इसकी वजह ये है कि यह स्किन के लिए नुकसानदायक तो होता ही है साथ ही यह जल्दी छूटता भी नही है। ऐसे में आप मौके की नजाकत को भांपते हुए ऑर्गेनिक रंगों की बिक्री कर सकते हैं।

होली इवेंट एक्सपीरियंस

आप एक होली इवेंट आयोजित कर लोगों को इस त्योहार को बड़े स्तर पर मनाने का अनुभव दे सकते हैं। आप इसके लिए टिकट रख सकते हैं। हालांकि, ऐसे इवेंट में सबसे जरूरी होगा कि आप एक सुरक्षित माहौल मुहैया कराएं। महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। आप यहां खाने-पीने की सामग्री, पानी, रंग आदि की व्यवस्था कर अलग-अलग इलाकों में रहने में वाले लोगों को एक साथ जुटा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें