Paush Month 2025: आज से हिंदू कैलेंडर का 10 महीना पौष शुरू हो रहा है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से से माह बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस माह में भगवान सूर्य की पूजा करने और उन्हें अर्घ्य देने से कई ग्रहों के दोष दूर होते हैं और पितरों का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। इस माह में भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा का भी विशेष महत्व बताया गया है। पौष के महीने में मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है, लेकिन पूजा-पाठ करने की मनाही नहीं होती है। इसलिए इसे बहुत पावन मास माना जाता है। इस माह में तुलसी से जुड़े पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि पौष माह में तुलसी पूजन करने से व्यक्ति को सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत मिलती है। हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र और देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इसलिए खास तिथियों पर तुलसी की पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
