Get App

Business Idea: यह प्लांट है ATM मशीन, रोजाना करें बंपर कमाई, सिर्फ 2-3 महीने करना है काम

Business Idea: देश के किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नकदी फसल की ओर रूख कर रहे हैं। ऐसे में हर्बल प्रोडक्ट में पिपरमेंट यानी मेंथा का नाम भी शामिल है। मेंथा की खेती से सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। अब बहुत से लोग पिपरमिंट का तेल निकालने वाले प्लांट लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इससे तेल निकाला जाता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 6:51 AM
Business Idea: यह प्लांट है ATM मशीन, रोजाना करें बंपर कमाई, सिर्फ 2-3 महीने करना है काम
Business Idea: पिपरमेंट तेल की कीमत 970 रुपये प्रति लीटर है। इसकी मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है।

अगर आप नौकरी के साथ किसी बिजनेस की तलाश में है तो हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। यह एक ऐसा बिजनेस है। जिसमें सिर्फ 3 महीने में लखपति बन जाएंगे। हम पिपरमेंट का तेल निकालने वाले प्लांट के बारे में बात कर रहे हैं। इस तेल की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है। लोग पिपरमेंट की खेती ओर तेजी से रूख कर रहे हैं। यह नकदी फसल है। इसका तेल निकालने के लिए गांवों में प्लांट बहुत कम हैं। लिहाजा इसके प्लांट के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं।

ऐसे ही मध्य प्रदेश के छतरपुर में किसान राममिलन पटेल ने अपने घर पर ही पिपरमेंट का तेल निकालने वाला प्लांट लगाया है। इस प्लांट में सिर्फ 2-3 महीने काम करके मोटी कमाई कर सकते हैं। पूरे साल की कमाई 2-3 महीने में हो जाती है।

पिपरमेंट का प्लांट लगाने के लिए कितना आएगा खर्च?

लोकल 18 से बातचीत करते हुए किसान राममिलन पटेल ने कहा कि मैंने 2 प्लांट लगाए हैं। जब मैंने ये प्लांट लगाए थे, तब दोनों प्लांट लगवाने में 3.5 लाख रुपये खर्च आया था। हालांकि, प्लांट लगवाने के लिए सरकार भी मदद करती है। लेकिन, मैंने इधर-उधर से रुपये की व्यवस्था कर ली थी। प्लांट लगाने के लिए लोन नहीं लिया था। पटेल ने बताया कि पिपरमेंट कटने के बाद इसकी पेराई की जाती है। इस समय सीजन चल रहा है। मैंने पिपरमिंट पेराई का ही प्लांट खोला है। जहां बड़ी संख्या में किसान पिपरमेंट लेकर आते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें