Business Idea: आ गया सदाबहार सुपरहिट बिजनेस, रोजाना होगी 4,000 रुपये की कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: गांव से लेकर शहर तक केले के चिप्स की डिमांड हमेशा बनी रहती है। इस बिजनेस से लाखों रुपये महीने की कमाई की जा सकती है

अपडेटेड Apr 19, 2022 पर 4:06 PM
केले के चिप्स के बिजनेस से हर महीने लाखों रुपये कमाएं

Business Idea: कोरोना काल में बहुत से लोगों को अपनी जॉब से हाथ धोना पड़ा है। कई लोगों को तो कमाई के लिए दूसरे सेक्टर में भी हाथ अजमाना पड़ा। आप भी अगर किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिसमें हर दिन बंपर कमाई हो तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। यह केले के चिप्स का बिजनेस है। इसे बेहद मामूली निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है। इसमें हर दिन आपकी मोटी कमाई होने की पूरी संभावना है।

वैसे भी केला सेहत के लिए बेहतर माना जाता है। लोग इसे उपवास में भी खाते हैं। आलू चिप्स की तरह इसके चिप्सी की भी बाजार में भारी डिमांड है। इसका मार्केट साइज काफी छोटा है। चुनिंदा बड़ी कंपनियां ही इसका बिजनेस करती है। ऐसे में इस बिजनेस में कमाई करने के पूरे मौके आपके पास हैं।

इन मशीनों की होगी जरूरत


केले के चिप्स को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी। इनको बनाने के लिए कच्चे केले, नमक, खाद्य तेल और कई तरह के मसालों की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा आपको केलों को धोने का टैंक और छीलने की मशीन, केलों के टुकड़ों को काटने वाली मशीन, फ्राइंग मशीन, मसालों को मिक्स करने की मशीन पाउच प्रिंटिंग मशीन की जरूरत पड़ेगी। इन मशीनों को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। मशीनों को खरीदने में करीब 30,000 से 50,000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। वहीं 4000 वर्गफुट से 5000 वर्गफुट तक जमीन की भी जरूरत पड़ेगी।

Business Idea: सिर्फ 850 रुपये की मशीन से घर बैठे शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

कमाई

50 किलो केले के चिप्स को बनाने में करीब 3200 रुपये खर्च होंगे। बाजार में अगर हम इसे 1 किलो बेचने पर 10 रुपये का भी प्रॉफिट कमाते हैं, तो एक दिन में आसानी से 4000 रुपये तक की कमाई की जा सकती है। अगर आपकी सेल अच्छी होती है, तो इस बिजनेस के जरिए आप महीने में लाखों रुपये कमा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।