Get App

Business Idea: शुरू करें डिस्पोजल पेपर कप का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई

Business Idea: डिस्पोजल पेपर गिलास और कप में जूस से लेकर चाय तक बेची जाती है जो आप घर पर पार्टी फंक्शन में भी इस्तेमाल करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 10:24 AM
Business Idea: शुरू करें डिस्पोजल पेपर कप का बिजनेस, हर महीने होगी बंपर कमाई
सरकार की मदद से शुरू करें बिजनेस

Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जहां कम लागत के साथ मोटी कमाई की जा सके तो आपको एक बेहतर आइडिया का सुझाव दे रहे हैं। वैसे भी देश में बढ़ते प्रदूषण को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह के उपाय कर रही है। सरकार प्लास्टिक पर बैन लगाने की तैयारी में है। इन सबके बीच इन दिनों डिस्पोजल पेपर कप की डिमांड काफी बढ़ गई है। लोग कागज के बने कप का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं। कागज के ग्लास भी बनने लगे हैं। जूस तक इन गिलासों में दिया जाने लगा है। इस डिस्पोजल पेपर कप के बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मदद भी की जा रही है।

खास तरीके के कागज (पेपर) से ग्‍लास और कप बनाने का बिजनेस पेपर कप मेकिंग बिजनेस कहलाता है। इसके तहत अलग- अलग साइज के ग्‍लास तैयार किए जाते हैं। पेपर से बनने के कारण ये आसानी से डिस्‍पोज भी हो जाते हैं। जिससे पर्यावरण को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

सरकार मुहैया करा रही है सब्सिडी

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के मुद्रा लोन की तरफ से मदद भी मिलती है। मुद्रा लोन के तहत सरकार ब्‍याज पर सब्सिडी देती। इस योजना के तहत कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट का 25 फीसदी आपको खुद के पास से निवेश करना होगा। मुद्रा योजना के तहत 75 फीसदी लोन सरकार देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें