Business Idea: इस मछली से चमक जाएगी किस्मत, शुरू करें बिजनेस, होगी अंधाधुंध कमाई

Business Idea: आजकल लोग अपने घरों को सजाने के लिए तरह-तरह के एक्वेरियम (Aquarium) रखना पसंद करते हैं। इस एक्वेरियम में लोग गोल्ड फिश रखना पसंद करते हैं। देश भर में कई लोग गोल्ड फिश की फार्मिंग करके शानदार कमाई कर रहे हैं। गोल्ड फिश को घर में रखना गुडलक माना जाता है। बाजार में गोल्ड फिश काफी महंगे दामों पर बिकती हैं

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 7:03 AM
Business Idea: गोल्ड फिश फार्मिंग के जरिए हर महीने बंपर कमाई कर सकते हैं

Business Idea: अगर आप भी नए साल कोई अच्छा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहतर बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। जिसकी दिनों दिन डिमांड बढ़ती जा रही है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कुछ फंड की भी जरूरत नहीं है। कम पैसे लगाकर आप इसमें मोटा मुनाफा हासिल कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं गोल्ड फिश बिजनेस ((Gold fish Business) के बारे में। आप गोल्ड फिश फार्मिंग का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार गोल्ड फिश  को घर में रखना गुडलक माना जाता है।

घरों को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के एक्वेरियम (Aquarium) रखना पसंद करते हैं। एक्वेरियम में रखने के लिए सबसे ज्यादा जिस मछली को पसंद किया जाता है वह है गोल्ड फिश। इस मछली की डिमांड भारत में काफी है। देश भर में कई लोग गोल्ड फिश की फार्मिंग करके शानदार कमाई कर रहे हैं। देश में कई लोग अपने घरों में मछली को रखना पसंद करते हैं। बाजारों में गोल्ड फिश काफी महंगे दामों पर बिकती हैं।

गोल्ड फिश की फार्मिंग में कितनी आएगी लागत?


गोल्ड फिश की फार्मिंग को शुरू करने के लिए करीब 1 लाख रुपये से लेकर 2.50 लाख रुपये तक जरूरत पड़ सकती है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको 100 वर्ग फुट के एक्वेरियम को खरीदना होगा। इस एक्वेरियम को खरीदने के लिए आपको 50,000 रुपये खर्च करना होगा। इसके अलावा 50,000 रुपये आपको दूसरे जरूरी सामानों को खरीदने के लिए खर्च करना होगा। वहीं फार्मिंग के लिए सीड की भी जरूरत पड़ेगी। सीड खरीदते समय इस बात को जान लें कि फीमेल और मेल का रेश्यो 4:1 होना जरूरी है। सीड डालने के करीब 4 से 6 महीने बाद ये बेचने के लिए तैयार हो जाएंगी।

गोल्ड फिश की फार्मिंग से कमाई

भारत में लोग बड़े पैमाने पर गोल्ड फिश की फार्मिंग कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसकी मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है। एक गोल्ड फिश मार्केट (Gold Fish Market) में 2500 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक में बिकती है। ऐसे में बिजनेस के जरिए एक महीने में ही लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: 20000 रुपये लीटर बिकता है यह तेल, इस बिजनेस से फौरन बन जाएंगे करोड़पति

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।