Get App

Business Idea: भिंडी की खेती से बदल जाएगी जिंदगी, फौरन हो जाएंगे मालामाल, ऐसे करें शुरू

Lady finger Business Idea: भिंडी की खेती से एक एकड़ में 5 लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है। सभी खर्च निकालकर कम से कम 3.5 लाख रुपये तक आसानी से बचत हो जाएगी। बढ़ती महंगाई के बीच किसान हरी सब्जियों से मोटी कमाई कर सकते हैं। मानसून के दस्तक देते ही सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2024 पर 7:07 AM
Business Idea: भिंडी की खेती से बदल जाएगी जिंदगी, फौरन हो जाएंगे मालामाल, ऐसे करें शुरू
Lady finger Business Idea: भिंडी की खेती से आर्थिक सेहत में इजाफा होता है।

अगर आप किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं जहां मोटी कमाई की जा सके तो आज हम आपको एक आइडिया दे रहे हैं, जिसकी गांव से लेकर शहर तक भारी डिमांड है। आप नकदी फसले उगाकर घर बैठे लाखों रुपये कमा सकते हैं। आज कल पढ़े लिखे लोग भी लाखों रुपये की नौकरी छोड़कर खेती की तरफ जा रहे हैं और लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। खेती करने के लिए नकदी फसलें कुछ ऐसी हैं, जिन्हें बेहतर तरीके से करने पर लाखों रुपये की कमाई आसानी से हो जाती है।

ऐसे ही भिंडी की खेती करके बंपर मुनाफा कमा सकते हैं। सब्जियों की यह खेती आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होती है। अगर जमीन कम है तो सब्जियों की खेती और भी लाभदायक साबित होती है। इसकी वजह ये है कि ऐसे में देखभाल अच्छे से हो जाती है। वैसे भी नकदी फसलों में बंपर मुनाफा कमाया जा सकता है।

भिंडी की कैसे करें बुवाई?

भिंडी की बुआई करने से पहले यह भली भांति जान लें कि यदि सही तरीके से भिंडी की बुआई की जाएगी तो पौधों में फलत अच्छा होगा। कतार से कतार की दूरी कम से कम 40 से 45 सेमी होनी चाहिए। बीज 3 सेमी से ज्यादा गहराई में नहीं डालना चाहिए। । पूरे खेत को उचित आकार की पट्टियों में बांट लेना चाहिए। जिससे सिंचाई करने में सुविधा हो जाती है। एक हेक्टेयर में करीब 15 से 20 टन गोबर की खाद की जरूरत पड़ती है। समय –समय पर निराई गुड़ाई भी करते रहना चाहिए। ताकि अधिक से अधिक पैदावार हासिल की जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें