Get App

Business Idea: नौकरी छोड़ शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: बेहद कम पैसे लगाकर इस बिजनेस से घर बैठे हर महीने 4 लाख रुपये की आसानी से कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 31, 2022 पर 3:24 PM
Business Idea: नौकरी छोड़ शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे हर महीने लाखों रुपये की होगी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
घर बैठे बंपर कमाई वाला बिजनेस

Business Idea: अगर आप बेहद कम पैसे लगाकर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा आइडिया देंगे जहां सिर्फ 20,000 रुपये खर्च करके लाखों रुपये महीने की कमाई कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं लेमनग्रास खेती (Lemon Grass Farming) के बारे में। इसे नींबू घास भी कहते हैं। इस खेती से तगड़ा मुनाफा कमाया (Earn money from farming) जा सकता है। इसकी खेती करने के लिए आपको सिर्फ 20,000 रुपये की जरूरत है। इन पैसों से आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं।

लेमनग्रास के बिजनेस को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने भी मन की बात इसका जिक्र किया था। पीएम मोदी ने एक बार मन की बात में जिक्र करते हुए कहा था कि लेमन ग्रास की खेती से किसान अपने आप को तो सशक्त बना ही रहे हैं, साथ ही देश की तरक्की में भी योगदान दे रहे हैं।

लेमन ग्रास की बाजार में भारी मांग

लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की बाजार में काफी मांग है। लेमन ग्रास से निकलने वाला तेल कॉस्मेटिक्स, साबुन, तेल और दवा बनाने वाली कंपनियां इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में इसके बेहतर दाम मिल जाते हैं। इस खेती की सबसे खास बात यह है कि इसे सूखा प्रभावित इलाकों में भी लगाया जा सकता है। लेमनग्रास की खेती से आप सिर्फ एक हेक्टेयर से ही साल भर में करीब 4 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें