Get App

Business Idea: नौकरी के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर साल करोड़ों रुपये की होगी कमाई

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए करोड़ों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 9:57 PM
Business Idea: नौकरी के साथ शुरू करें यह बिजनेस, हर साल करोड़ों रुपये की होगी कमाई
देश-विदेश में जबरदस्त डिमांड वाला बिजनेस

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर इंसान बेहतर कमाई करना चाहता है। खेती के जरिए भी अब बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं, जिसमें आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं।

दरअसल चंदन की एक ऐसी लकड़ी है, जिसकी देश-विदेश में जबरदस्त मांग है। चंदन की खेती में जितनी आपकी लागत आएगी उससे कई गुना बेहतर कमाई हो जाएगी। आज हम आपको चंदन की खेती (sandalwood cultivation) के बारे में बात कर रहे हैं। चंदन की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी में गिनी जाती है। जब आप नौकरी कर रहे हैं, तभी इन पौधों को लगा दें। फिर 10-15 साल बाद चंदन के पौधों से बंपर कमाई होना शुरू हो जाएगी।

जानिए कैसे करें चंदन की खेती

चंदन के पेड़ों को दो तरीकों से तैयार किया जा सकता है। पहला ऑर्गेनिक (organic farming) और दूसरा परंपरागत तरीके से तैयार किया जाता है। ऑर्गेनिक तरीके से चंदन के पेड़ तैयार करने में करीब 10 से 15 साल लगते हैं और वहीं परंपरागत तरीके से पेड़ को तैयार होने में करीब 20 से 25 साल का समय लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें