Get App

Business Idea: करोड़पति बनना है तो शुरू करें यह बिजनेस, दुनिया भर में है बंपर डिमांड

Business Idea: अगर आप खेती के जरिए करोड़ों रुपये कमाना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। चंदन के पेड़ों से मोटी कमाई कर सकते हैं। इसकी मांग देश ही नहीं पूरी दुनिया में है। इसका इस्तेमाल दवा बनाने, साबुन, अगरबती, कंठी माला, फर्नीचर, लकड़ी के खिलौने, परफ्यूम, हवन सामग्री में होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 8:28 AM
Business Idea: करोड़पति बनना है तो शुरू करें यह बिजनेस, दुनिया भर में है बंपर डिमांड
लाल बलुई दोमट मिट्टी चंदन के लिए बेहतर मानी गई है। एक पेड़ से ही लाखों रुपये कमा सकते हैं

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में हर इंसान मोटी कमाई करना चाहता है। खेती के जरिए भी अब बंपर कमाई की जा सकती है। अगर आप भी अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं। जिसमें आप लाखों रुपये आराम से कमा सकते हैं। दरअसल चंदन की एक ऐसी लकड़ी है, जिसकी देश-विदेश में जबरदस्त मांग है। चंदन की खेती में जितनी आपकी लागत आएगी उससे कई गुना बेहतर कमाई हो जाएगी। आज हम आपको चंदन की खेती (sandalwood cultivation) के बारे में बात कर रहे हैं। चंदन की लकड़ी दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी में गिनी जाती है।

चंदन का पौधा परजीवी होता है यानी कि वह खुद जमीन में जीवित नहीं रह सकता। उसे जीवित रहने के लिए किसी के सहारा की जरूरत होती है। यानी उसके साथ एक होस्ट पौधे की जरूरत होती है। चंदन के पौधों को लगाने के बाद 10-15 साल बाद लकड़ी मिलना शुरू हो जाएगी।

जानिए कैसे करें चंदन की खेती

चंदन के पेड़ों को दो तरीकों से तैयार किया जा सकता है। पहला ऑर्गेनिक (organic farming) और दूसरा परंपरागत तरीके से तैयार किया जाता है। ऑर्गेनिक तरीके से चंदन के पेड़ तैयार करने में करीब 10 से 15 साल लगते हैं और वहीं परंपरागत तरीके से पेड़ को तैयार होने में करीब 20 से 25 साल का समय लगता है।इसे शुरू के 8 सालों तक किसी बाहरी सुरक्षा की जरूरत नहीं होती है। उसके बाद इसमें खुशबू आने लगती है। लिहाजा ऐसे में इसके चोरी-छिपे काटे जाने का डर रहता है। इसलिए आपको पेड़ को पूरी तरह तैयार होने तक उसे जानवरों और अन्य लोगों से बचाकर रखना होगा। इसके पेड़ रेतीले और बर्फीले इलाकों को छोड़कर हर जगह उगाए जा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें