Get App

Business Idea: सागवान की खेती से होगी अंधाधुंध कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

Business Idea: सागवान के पौधों के लिए किसी खास मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को उस जगह उगाएं जहां जल जमाव नहीं हो। सागवान की लकड़ी में दीमक लगने का खतरा नहीं रहता है। सागवान की गिनती सबसे मजबूत और महंगी लकड़ियों में होती है। इसका इस्तेमाल दवाई बनाने में भी किया जाता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jan 29, 2023 पर 8:57 AM
Business Idea: सागवान की खेती से होगी अंधाधुंध कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
सागवन से फर्नीचर, प्लाइवुड तैयार किया जाता है। इसकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है

Business Idea: देश में पिछले कुछ समय से लोगों का पारंपरिक खेती की ओर झुकाव कम हो गया है। नकदी फसलों और पेड़ लगाने के प्रचलन में तेजी आई है। अगर आप भी पेड़ लगाकर बंपर कमाई करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। आप सागवन के पेड़ लगा सकते हैं। इन पेड़ों से बंपर कमाई कर सकते हैं। बता दें कि सागवान का पेड़ 200 सालों तक जीवित रहता है। लंबाई 100 से 140 फ़ीट तक होती है। इसके पौधों का इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी इस्तेमाल होता है। सागवन की लकड़ी में कई तरह के खास गुण पाए जाते हैं।

इसकी लकड़ियों का इस्तेमाल प्लाईवुड, जहाज़, रेल के डिब्बे और और फर्नीचर्स बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा सागवान की छाल और पत्तियों से कई तरह की शक्तिवर्धक दवाओं को बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लिहाजा इन पेड़ों की डिमांड बाजार में हमेशा बनी रहती है। सागवन की लकड़ी में कभी भी दीमक नहीं लगता है।

सागवान की खेती कैसे करें ?

सागवान के पौधों को उगाने के लिए किसी खास तरह की मिट्टी की जरूरत नहीं रहती है। इसके पौधों को दोमट मिट्टी में आसानी से उगा सकते हैं। सागवान के पौधों को कभी जल जमाव वाली जगहों पर न लगाएं। इसकी वजह ये है कि जल जमाव से पौधों में रोग लगने का खतरा बढ़ जाता है। सागवान के पौधे सामान्य तापमान में अच्छी बढ़ोतरी करते हैं। सागवन के पौधों को ठंड वाले इलाकों में नहीं लगवाया जाता है। इसकी खेती में भूमि का पीएच 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें