Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले बड़ी राहत की खबर आई है। मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत सितंबर महीने की किश्त जारी करने का प्रोसेस आज 10 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति एस तटकरे ने बताया कि पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में जल्द ही 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे।
