Get App

Car Driving Tips: बारिश में कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं फंसेंगे वाहन

Car Driving Tips: बारिश के दौरान पानी भरे अनजान रास्ते से यात्रा करने से परहेज करना चाहिए। इसकी वजह ये है कि इस स्थिति में पानी की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। इस दौरान रोड एक्सीडेंट का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर बारिश के दौरान कार चला रहे हैं तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jun 29, 2023 पर 2:16 PM
Car Driving Tips: बारिश में कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं फंसेंगे वाहन
Car Driving Tips: बरसात के मौसम में तेज रफ्तार से ड्राइव करने से बचना चाहिए

Car Driving Tips: देश के सभी राज्यों के साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मानसून पहुंच गया है। लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में कुछ लोग बारिश के मौसम कार चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग मॉनसून के समय पहाड़ी राज्यों में सफर के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे में बीच रास्ते में कही बारिश होने लगे तो आपकी कार फंस सकती है। इस मौसम में वाहन चलाना भी आसान नहीं होता है। गाड़ी चलाने में कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम में विजबिलिटी भी कम हो जाती है।

बारिश के मौसम सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है। ऐसे में दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। इस समस्या से बचने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स बता रहें हैं। जिससे बारिश के मौसम में आप आसानी से कार चला सकते हैं।

विजिबिलिटी को रखें ठीक

बारिश के दौरान कार की खिड़कियां बंद ही रहती हैं। जिससे कार की विंडस्क्रीन धुंधली हो जाती है। सामने का दृश्य ठीक से दिखाई नहीं देता है। इस समस्या से बचने के लिए डिफॉगर और AC का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही वाइपर को भी चालू रखना चाहिए। कार की विंडस्क्रीन को अंदर से नहीं पोंछना चाहिए। अगर खिड़की के शीशे पर कोहरा होता है, तो बस खिड़की को नीचे रोल करें और उसे साफ कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें