Cashback SBI Card: अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करते हैं तो आपके पास शानदार मौका सामने आया है। आप इसके जरिए अच्छी सेविंग कर सकते हैं। यह ऑफर SBI कार्ड ने शुरू किया है। इसके लिए कंपनी ने कैशबैक क्रेडिट कार्ड (Cashback SBI Credit Card) लॉन्च किया है। इसमें कार्डहोल्डर को सभी ऑनलाइन शॉपिंग पर 5 फीसदी कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। CASHBACK SBI Card में ऑटो-क्रेडिट कैशबैक फैसिलिटी है। ऐसे में स्टेटमेंट जेनरेशन के दो दिन के भीतर SBI Card अकाउंट में कैशबैक मिल जाता है।
