देश में त्योहारों पर का सीजन चल रहा है। दिवाली का त्योहार खत्म हो चुका है। इसके बाद अब बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में छठ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसकी तैयारी फिलहाल शुरू हो चुकी है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है। छठ पूजा सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। इस बार इसकी शुरुआत 5 नवंबर से होगी। 8 नवंबर को इसका पारण होगा। यह पर्व पूरे 4 दिन तक मनाया जाता है। इस अवसर पर कई राज्यों ने छुट्टियां घोषित कर दी हैं। जिसमें दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड जैसे राज्य शामिल हैं।
