Get App

CM Khet Suraksha Yojana: आवारा पशुओं के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान, अब फसल नहीं होगी चौपट

CM Khet Suraksha Yojana: उत्तर प्रदेश के किसान पिछले कई सालों से आवारा पशुओं से बेहद परेशान हैं। नील गाय, सुअर और अन्य आवारा पशु फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने सीएम खेत सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का बजट बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 24, 2023 पर 3:40 PM
CM Khet Suraksha Yojana: आवारा पशुओं के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान, अब फसल नहीं होगी चौपट
CM Khet Suraksha Yojana: फसल को पशुओं से बचाने के लिए सोलर फेंसिंग की योजना है। इसके तहत खेत में बाड़ लगाई जाएगी। जिसमें 12 बोल्ट का करेंट होगा

CM Khet Suraksha Yojana: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के किसान पिछले कई सालों से आवारा पशुओं से बेहद परेशान हैं। बुंदेलखंड जैसे अन्य इलाकों में मोटे अनाजों की खेती लगभग बंद होने के कगार पर पहुंच गई है। इसकी मूल वजह आवारा पशु हैं। लहलहाती फसल को नील गाय, सुअर, और अन्य पशु कब भारी भरकम नुकसान पहुंचा दें। इसका कोई भरोसा नहीं है। बहुत से किसान हैं, जिन्हें रात दिन खेत की ही रखवाली करनी पड़ रही है। इस बीच योगी सरकार ने किसानों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए सीएम खेत सुरक्षा योजना (CM Khet Suraksha Yojana) की शुरुआत की है।

पहले यह योजना सिर्फ बुंदेलखंड में थी। अब यह योजना पूरे राज्य में लागू होगी। इस योजना का पहले बजट 75 करोड़ रुपये था। अब इसका बजट बढ़ाकर 350 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

जानिए क्या है सीएम खेत सुरक्षा योजना

मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत किसानों को फसलों को बचाने के लिए सोलर फेसिंग की योजना बनाई गई है। इसके तहत खेत के बाड़ में तार लगाई जाएगी। इसमें 12 बोल्ट का करेंट प्रवाहित होगा। इससे पशुओं को सिर्फ झटका लगेगा। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। खास बात ये है कि हल्के करेंट के साथ सायरन की भी आवाज आएगी। इससे छुट्टा या जंगली जानवर नील गाय, सुअर और अन्य आवारा पशु फसल को नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें