Get App

LPG Price News: होटल-ढाबे में खाना हो सकता है महंगा! 1 मई से बढ़ गई कमर्शियल सिलिंडर की कीमत, इतना लगा झटका

LPG Price News: इस महीने की शुरुआत झटके से हुई है और कमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। चूंकि गैस की कीमत आज से बढ़ी है तो बाहर खाना महंगा हो सकता है। चेक करें कि इस बढ़ोतरी के बाद अब 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलिंडर के लिए कितने रुपये खर्च होंगे और घरेलू गैस सिलिंडर की क्या स्थिति है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 01, 2026 पर 7:40 AM
LPG Price News: होटल-ढाबे में खाना हो सकता है महंगा! 1 मई से बढ़ गई कमर्शियल सिलिंडर की कीमत, इतना लगा झटका
LPG Price News: 1 मई यानी आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा हो गया लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Price News: होटल-रेस्टोरेंट्स में खाना अब महंगा हो सकता है। इसकी वजह ये है कि 19 किग्रा वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतें आज 1 मई से बढ़ गई हैं। इसके लिए अब ₹993 अधिक देने होंगे। इस बढ़ोतरी के साथ देश की राजधानी दिल्ली  में 19 किग्रा वाले गैस सिलिंडर के लिए अब ₹3,071.5 खर्च करने होंगे। बाकी तीन महानगरों में बात करें तो कोलकाता में इसके दाम ₹998.5 बढ़कर ₹3206.50, मुंबई में ₹993 बढ़कर ₹3024 और चेन्नई में ₹990.50 बढ़कर ₹3237 पर पहुंच गए।

वहीं दूसरी तरफ इंडियन ऑयल के मुताबिक घरेलू सिलिंडर्स के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किग्रा वाले घरेलू सिलिंडर के लिए अभी भी दिल्ली में ₹913 ही देना है तो कोलकाता में ₹939, मुंबई में ₹912.50 और चेन्नई में ₹928.50 देना है।

पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं

1 मई यानी आज से कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगा हो गया लेकिन घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया भर में एनर्जी क्राइसिस बढ़ने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के भाव में स्थिर बने हुए हैं। इंडियन ऑयल के मुताबिक आम लोगों पर असर डालने वाले तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। इंडियन ऑयल का कहना है कि पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है जोकि कुल खपत का करीब 90% है। साथ ही पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) के तहत दी जाने वाली कीरोसेन के भाव में भी कोई बदलाव नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें