मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए एक काफी बड़ी गुड न्यूज है। दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के लगभग डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों के लिए परमानेंट कर्मचारियों की तरह से ही फायदे देने का ऐलान किया है। सीएम चौहान ने मंगलवार को संविदा कर्मचारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए संविदा सरकारी कर्मचारियों के लिए ईयरली रिन्युअल सिस्टम को खत्म करने का ऐलान किया है। संविदा कर्मचारी पिछले तीन वर्षों से नौकरियों को नियमित करने और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाभ देने की मांग कर रहे हैं। भोपाल में संविदा कर्मचारियों के एक सम्मेलन में बोलते हुए सीएम चौहान ने पेंशन, स्वास्थ्य बीमा और ग्रेच्युटी लाभ सहित कई घोषणाएं कीं।
