Get App

क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना कितना है बेहतर? जानिए फायदे और नुकसान

Credit Card: क्रेडिट कार्ड से बहुत से लोग कैश निकालते रहते हैं। कई बार जरूरत के चलते तो कई बार अनजाने में भी निकालते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना आपकी जेब पर कितना भारी पड़ सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 1:07 PM
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना कितना है बेहतर?  जानिए फायदे और नुकसान
क्रेडिट कार्ड से कैश एडवांस निकालने की सुविधा भी मिलती है।

Credit Card: इन दिनों फेस्टिव सीजन चल रहा है। बहुत से लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए जमकर शॉपिंग कर रहे होंगे। यह आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के काम आता है। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड के जरिए पॉइंट, रिवार्ड, कैशबैक और अन्‍य ऑफर्स का लाभ भी मिलता है। वहीं इसके तहत एक और फीचर्स ऐड किया गया है। जिससे आप क्रेडिट कार्ड से कैश भी निकाल सकते हैं। अगर आप क्रेडिट कार्ड की मदद से कैश विड्राल करते हैं तो इसे कैश एडवांस कहा जाता है।

कैश विड्राल आपके इमरजेंसी में काम आ सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के जरिए कैश निकालने पर ट्रांजैक्शन चार्ज भी देना होता है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड से कैश निकालना चाहते हैं तो इससे क्या फायदा और नुकसान हैं? ऐसे तमाम पहलुओं पर विचार कर लेना चाहिए।

जानिए कितना निकाल सकते हैं कैश

दरअसल, क्रेडिट कार्ड से कैश विड्राल की लिमिट कार्ड होल्‍डर के क्रेडिट प्रोफाइल, बैंक और कार्ड के आधार पर अलग-अलग होती है। ज्‍यादातर बैंक कुल लोन राशि का 20 से 40 फीसदी कैश के रूप में मुहैया कराते हैं। मान लीजिए आपके कार्ड की कुल लिमिट 5 लाख रुपये है। ऐसे में आप सिर्फ 1 लाख या 2 लाख कैश निकाल सकते हैं। बाकी क्रेडिट लिमिट का इस्तेमाल सिर्फ कार्ड-आधारित लेनदेन (card-based transactions) के लिए किया जा सकता है। बता दें कि कैश एडवांस का बार-बार इस्तेमाल करने का क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें