Get App

क्रूड आयल में बड़ी गिरावट, क्या भारत में अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?

ब्रेंट क्रूड का भाव 6 मई को दोपहर बाद क्रैश कर गया। यह 7 फीसदी गिरकर 102 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव तो 7 फीसदी से ज्यादा गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उधर, सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड May 06, 2026 पर 3:36 PM
क्रूड आयल में बड़ी गिरावट, क्या भारत में अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम?
अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई के दो महीने बाद भी सरकारी ऑयल कंपनियों ने नॉमर्ल पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

क्रूड ऑयल की कीमतों में 6 मई को बड़ी गिरावट आई। इसकी वजह अमेरिका-ईरान में जल्द डील की उम्मीद है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बारे में संकेत दिया है। इसका असर शेयर बाजारों पर दिखा। दोपहर बाद सेंसेक्स 1000 अंक तक चढ़ गया। उधर, क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई। सवाल है कि क्या क्रूड में बड़ी गिरावट से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेगी?

क्रूड आयल की कीमतों में बड़ी गिरावट

ब्रेंट क्रूड का भाव 6 मई को दोपहर बाद क्रैश कर गया। यह 7 फीसदी गिरकर 102 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव तो 7 फीसदी से ज्यादा गिरकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। उधर, सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली। ट्रंप ने ईरान को लेकर रुख में नरमी दिखाई है। अमेरिकी सरकार ने कहा है कि 'Operation Epic fury' पूरा हो गया है। इसका मतलब है कि दोनों देशों के बीच लड़ाई अब खत्म हो सकती है।

OMC ने नॉर्मल पेट्रोल-डीजल महंगे नहीं किए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें