सितंबर में है बेहद ही जरूरी इन सात अहम कामों की डेडलाइन, चेक कर लें पूरी लिस्ट, वरना आपको हो सकता है नुकसान

सितंबर में कई सारे काफी अहम कामों की डेडलाइन भी आ रही है। जिसके बारे में जानना हर किसी के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है। क्योंकि ये काम सीधे तौर पर आपके रूपयों पैसों से जुड़े हुए हैं। सितंबर में सात बेहद ही जरूरी और अहम कामों की डेडलाइन आने वाली है। ऐसे में आइये जानते हैं इनकी पूरी लिस्ट के बारे में

अपडेटेड Aug 28, 2023 पर 8:53 PM
सितंबर में कई सारे काफी अहम कामों की डेडलाइन भी आ रही है। जिसके बारे में जानना हर किसी के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है

अगस्त का महीना बस खत्म होने वाला है। कुछ दिनों के बाद ही सितंबर का महीना शुरू हो जाएगा। सितंबर में कई सारे काफी अहम कामों की डेडलाइन भी आ रही है। जिसके बारे में जानना हर किसी के लिए बेहद ही ज्यादा जरूरी है। क्योंकि ये काम सीधे तौर पर आपके रूपयों पैसों से जुड़े हुए हैं। सितंबर में सात बेहद ही जरूरी और अहम कामों की डेडलाइन आने वाली है। ऐसे में आइये जानते हैं इनकी पूरी लिस्ट के बारे में।

एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव

एक्सिस मैग्नस क्रेडिट कार्ड के नियम और शर्तें 1 सितंबर, 2023 को बदल जाएंगी। एक्सिस बैंक की वेबसाइट के अनुसार, खास लेनदेन पर अब 1 सितंबर, 2023 से शुरू होने वाले EDGE अवॉर्ड्स या फिल एनुअल फीस छूट पर छूट नहीं ली जा सकेगी। एक्सिस बैंक मैग्नस क्रेडिट कार्ड ग्राहक 1 सितंबर, 2023 से 1,50,000 रुपये तक के कुल मंथली खर्च पर हर एक 200 रुपये के ट्रांजैक्शन पर 12 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट हासिल कर पाएंगे। 1 सितंबर से नए कार्डधारकों के लिए एनुअल फीस बढ़कर 12,500 रुपये + जीएसटी हो जाएगी। मौजूदा यूजर्स के लिए एनुअल फीस 10,000 रुपये + जीएसटी रहेगी।


आधार फ्री अपडेट

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेजों के मुफ्त आधार अपडेट को 14 जून से 14 सितंबर, 2023 तक 3 महीने के लिए बढ़ा दिया था। ऐसे में आप 14 सितंबर तक फ्री में अपने आधार के दस्तावेजों को अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई वेबसाइट के अनुसार जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता जारी रखने के लिए आधार को अपडेट करना जरूरी है। इसे अपडेट करने के लिए, अपनी पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण दस्तावेज अपलोड करना होगा।

2,000 रुपये बदलने का आखिरी दिन

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने के लिए चार महीने का समय दिया था। 2000 रुपये के बैंक नोटों को 30 सितंबर, 2023 तक बदला या जमा किया जा सकता है। यदि आप अभी भी आने वाले महीनों में 2000 के नोटों को जमा करने का इरादा रखते हैं, तो बैंक जाने से पहले अपने राज्य में बैंक छुट्टियों की लिस्ट भी जरूर चेक कर लें।

केनरा बैंक दे रह है खास ऑफर, अब 3 डोरस्टेप सर्विस पर नहीं देना होगा कोई चार्ज, फायदा उठाने के लिए बचे हैं सिर्फ 4 दिन

स्मॉल सेविंग स्कीम के लिए पैन आधार लिंक

स्मॉल सेविंग स्कीम खाताधरकों के लिए 30 सितंबर 2023 तक आधार-पैन लिंक कराना अनिवार्य बना दिया गया है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। अपना खाता शुरू करने के छह महीने के भीतर, नए उपयोगकर्ता जो निवेश करना चाहते हैं या छोटी बचत योजना शुरू करना चाहते हैं, उन्हें अपना आधार नंबर जमा करना होगा।

डीमैट नॉमिनेशन

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन करने या नामांकन से बाहर निकलने का समय बढ़ा दिया है। संशोधित समय सीमा 30 सितंबर, 2023 है।

SBI We Care

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन्स के लिए अपनी स्पेशल एफडी स्कीम एसबीआई वीकेयर में निवेश की डेडलाइन को 30 सितंबर 2023 तक के लिए बढ़ा दिया है। जो भी सीनियर सिटीजन्स इसमें निवेश करना चाहते हैं वे 30 सितंबर तक इसमें अपना पैसा लगा सकते हैं। एसबीआई बुजुर्गों को अपनी इस खास एफडी में 50 बीपीएस के एक्स्ट्रा के हिसाब से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। इस एफडी के तहत सीनियर सिटीजन्स 7.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट हासिल कर सकते हैं।

IDBI अमृत महोत्सव एफडी

375 दिनों की अमृत महोत्सव एफडी योजना के तहत, बैंक सामान्य ग्राहकों, एनआरई और एनआरओ को 7.10% की ब्याज दर ऑफर करता है। सीनियर सिटीजन्स के लिए, बैंक 7.60% की पेशकश करता है। बैंक इस योजना के तहत 444 दिनों के तहत सामान्य नागरिकों को 7.15% और सीनियर सिटीजन्स को 7.65% की इंटरेस्ट रेट ऑफर करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।