हर महीने का पहला दिन आमतौर पर कई नियमों में बदलाव लेकर आता है, इसलिए जरूरी है कि आप उनके बारे में पहले से जान लें। आइए जानते हैं कि आज 1 दिसंबर से क्या-क्या बदलने जा रहा है।

हर महीने का पहला दिन आमतौर पर कई नियमों में बदलाव लेकर आता है, इसलिए जरूरी है कि आप उनके बारे में पहले से जान लें। आइए जानते हैं कि आज 1 दिसंबर से क्या-क्या बदलने जा रहा है।
आईटीआर फाइल करने की समय सीमा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कराधान बोर्ड (CBDT) ने व्यक्तियों के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की समय सीमा वित्त वर्ष 2020-21 को 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ा दी थी। ये डेडलाइन ज्यादातर कोविड -19 महामारी के कारण आ रही परेशानी के कारण बढ़ाई गई थी।
SBI क्रेडिट कार्ड से EMI से पेमेंट हुई महंगी
SBI की क्रेडिट कार्ड EMI के जरिये पेमेंट करना 1 दिसंबर 2021 से महंगा हो जाएगा। एसबीआई ने कार्ड से EMI के जरिये पेमेंट करने पर 99 रुपये और प्रोसेसिंग फीस लगा दी है। इसके कारण ईएमआई से पेमेंट करना आज से महंगा हो जाएगा।
PNB ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को किया संशोधित
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 1 दिसंबर 2021 से सेविंग अकाउंट की ब्याज दर में कटौती कर दी है। पीएनबी ने बचत खाते में जमा राशि पर ब्याज दर को 10 लाख रुपये से कम और 5 आधार अंकों (BPS) से कम कर दिया है। 10 लाख रुपये और उससे अधिक के खाते की शेष राशि के लिए बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम की शेष राशि पर ब्याज दर 2.80% होगी। वहीं, 10 लाख और उससे अधिक की शेष राशि पर ब्याज दर 2.85% प्रति वर्ष होगी।
पेंशन मिलना हो जाएगी बंद
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने कि कल 30 नवंबर आखिरी तारीख थी। अगर आपने कल तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है तो आपकी पेंशन रूक सकती है।
UAN-आधार लिकिंग
आप अगर नौकरी पेशा हैं और आपका यूनिवर्सल अकउंट नंबर (UAN) है तो उसे 30 नवंबर तक आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी था। 1 दिसंबर 2021 से कंपनियों को सिर्फ उन्हीं कर्माचारिरयों के ECR (इलेक्ट्रॉनिक चालान कम रिटर्न) फाइल करने को कहा गया है जिनका UAN और Aadhar linking वैरिफाई हो चुकी है। जो कर्मचारी कल तक ये लिंक फाइल नहीं कर पाएंगे वह ECR भी फाइल नहीं कर पाएंगे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।