Credit Cards

छठ पूजा के लिए बिहार में चलेगी स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें इन 9 ट्रेनों की टाइमिंग

दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऑपरेशन किया है

अपडेटेड Oct 23, 2024 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
Indian Railways: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर समस्तीपुर रेल मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, समस्तीपुर मंडल ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऑपरेशन किया है। इनमें बरौनी, दरभंगा, जयनगर, सीतामढ़ी और सहरसा स्टेशनों से आनंद विहार, नई दिल्ली और दिल्ली के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का विवरण शामिल है। इस स्पेशल ट्रेन की ऑपरेशन करने की वजह से छठ पूजा एवं दीपावली के दौरान प्रदेश में रहकर काम करने वाले लोग आसानी से अपने परिवार के साथ पर सेलिब्रेट कर पाएंगे। इसीलिए रेल प्रशासन है यह निर्णय लिया है उनके निर्णय की वजह से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा सुगम होगा।

समस्तीपुर रेल मंडल की नई स्पेशल ट्रेनें

समस्तीपुर रेल मंडल ने आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऑपरेशन शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने गाड़ी संख्या भी साझा करते हुए बताया है कि


पहली गाड़ी जोड़ी

सीतामढ़ी-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04021/04022) 04022: आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी के लिए 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15:45 बजे पहुंचेगी। 04021: सीतामढ़ी से आनंद विहार के लिए 30।11।2024 तक, गुरुवार और शनिवार को 18:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18:05 बजे पहुंचेगी।

दूसरी गाड़ी जोड़ी

सहरसा-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04031/04032) 04032: आनंद विहार से सहरसा के लिए 30।11।2024 तक, बुधवार और शुक्रवार को छोड़कर, 05:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:30 बजे पहुंचेगी। 04031: सहरसा से आनंद विहार के लिए 01।12।2024 तक, गुरुवार और शनिवार को छोड़कर, 13:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:10 बजे पहुंचेगी।

तीसरी गाड़ी जोड़ी

जयनगर-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04059/04060) 04060: आनंद विहार से जयनगर के लिए 15।11।2024 तक, मंगलवार और शुक्रवार को 10:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15:15 बजे पहुंचेगी। 04059: जयनगर से आनंद विहार के लिए 16।11।2024 तक, बुधवार और शनिवार को 17:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 19:55 बजे पहुंचेगी।

चौथी जोड़ी

बरौनी-आनंद विहार स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04061/04062) 04062: आनंद विहार से बरौनी के लिए 17।11।2024 तक, रविवार को 09:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 06:30 बजे पहुंचेगी। 04061: बरौनी से आनंद विहार के लिए 18।11।2024 तक, सोमवार को 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10:10 बजे पहुंचेगी

पांचवीं जोड़ी गाड़ी

दरभंगा-दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04067/04068) 04068: दिल्ली से दरभंगा के लिए 15नम्बर 2024 तक, मंगलवार और शुक्रवार को 19:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:30 बजे पहुंचेगी। 04067: दरभंगा से दिल्ली के लिए 16।11।2024 तक, बुधवार और शनिवार को 18:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:35 बजे पहुंचेगी। <b>

छठी जोड़ी गाड़ी

जयनगर-दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04005/04006) 04006: दिल्ली से जयनगर के लिए 26।11।2024 तक, मंगलवार और शुक्रवार को 23:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:45 बजे पहुंचेगी। 04005: जयनगर से दिल्ली के लिए 28।11।2024 तक, गुरुवार और रविवार को 01:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 01:30 बजे पहुंचेगी।

सातवीं जोड़ी गाड़ी

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या: 02261/02262) 02262: नई दिल्ली से दरभंगा के लिए 27।11।2024 तक, बुधवार और रविवार को 00:20 बजे प्रस्थान कर उसी दिन 21:15 बजे पहुंचेगी। 02261: दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 27।11।2024 तक, बुधवार और रविवार को 23:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 20:15 बजे पहुंचेगी।

आठवीं जोड़ी गाड़ी

जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04051/04052) 04052: नई दिल्ली से जयनगर के लिए 26, 29 अक्टूबर तथा 01 और 04 नवंबर को 14:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15:40 बजे पहुंचेगी। 04051: जयनगर से नई दिल्ली के लिए 27, 30 अक्टूबर तथा 02 और 05 नवंबर को 18:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18:50 बजे पहुंचेगी।

नौवीं जोड़ी गाड़ी

बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल (गाड़ी संख्या: 04053/04054) 04054: नई दिल्ली से बरौनी के लिए 27, 30 अक्टूबर तथा 02 और 05 नवंबर को 14:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11:00 बजे पहुंचेगी। 04053: बरौनी से नई दिल्ली के लिए 28, 31 अक्टूबर तथा 03 और 06 नवंबर को 12:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 09:10 बजे पहुंचेगी। इसके साथ ही, गाड़ी सं। 02563/02564 (बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल), 02569/02570 (दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल) और 05219/05220 (मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल) का भी प्रतिदिन ऑपरेशन किया जा रहा है।

सेंसेक्स या गोल्ड, अभी किसमें निवेश करने पर अगली दिवाली तक होगी मोटी कमाई?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।