दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने ऐलान किया है कि यात्री अब यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करके टिकट वेंडिंग मशीनों और कस्टमर केयर सेंटर पर टोकन के लिए पेमेंट कर सकते हैं। यात्री अब उन मोबाइल एप्लिकेशन को यूज कर सकते हैं जो पूरे दिल्ली-एनसीआर नेटवर्क के स्टेशनों पर स्मार्ट कार्ड रिचार्ज और मेट्रो क्यूआर टिकट खरीद के लिए पेमेंट करने के लिए अपने स्मार्टफोन पर यूपीआई को इनेबल करते हैं।
