Get App

दिल्ली मेट्रो में शुरू हुआ क्यूआर कोड वाला टिकट, टोकन लेने के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब सभी लाइनों पर क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट भी खरीद सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने खुद इस बारे में जानाकारी दी है। दिल्ली मेट्रो के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि क्यूआर टिकट सिस्टम के जरिए धीरे-धीरे मौजूदा टोकन सिस्टम को खत्म किया जाएगा। फिलहाल यात्री स्टेशन काउंटर पर टोकन और क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट दोनों ही खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें एक दिक्त यह है कि इसमें आप बीच के किसी स्टेशन पर उतर कर बाहर नहीं जा सकेंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 09, 2023 पर 8:14 PM
दिल्ली मेट्रो में शुरू हुआ क्यूआर कोड वाला टिकट, टोकन लेने के लिए अब नहीं लगानी होगी लाइन
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब सभी लाइनों पर क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट भी खरीद सकते हैं

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) को देश की राजधानी की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हर रोज लाखों की तादाद में यात्री दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं। जिस वजह से टोकन लेने के लिए कई बार लंबी लाइनों में भी लगना पड़ता है। लेकिन अब जल्द ही इस दिक्कत से छुटकारा मिलने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अब सभी लाइनों पर क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट भी खरीद सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने खुद इस बारे में जानाकारी दी है।

दिल्ली मेट्रो में मिलेगा क्यूआर वाला टिकट

दिल्ली मेट्रो के एक सीनियर अधिकारी ने कहा है कि क्यूआर टिकट सिस्टम के जरिए धीरे-धीरे मौजूदा टोकन सिस्टम को खत्म किया जाएगा। फिलहाल यात्री स्टेशन काउंटर पर टोकन और क्यूआर कोड बेस्ड पेपर टिकट दोनों ही खरीद सकते हैं। हालांकि इसमें एक दिक्त यह है कि इसमें आप बीच के किसी स्टेशन पर उतर कर बाहर नहीं जा सकेंगे। अगर आपको बीच के किसी स्टेशन से बाहर जाना है तो आपको फ्री पास टिकट लेना होगा। इसके लिए आपसे कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें