Demonetisation: देश में 8 नवंबर 2016 को नोटंबदी का ऐलान किया गया था। नोटबंदी के 6 साल पूरे होने के बाद नकदी का इस्तेमाल जमकर हो रहा है। देश में 21 अक्टूबर 2022 तक नकदी का इस्तेमाल 30.88 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जो कि 4 नवंबर 2016 को मौजूद 17.97 लाख करोड़ रुपये से 71.84 फीसदी ज्यादा है। देश के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर, 2016 को अर्थव्यवस्था में भ्रष्टाचार और काले धन (corruption and black money) की समस्या को दूर करने के मकसद से 500 और 1,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। हालांकि सरकार के इस फैसले की कई विशेषज्ञों ने आलोचन की थी।
