Fixed Deposit Rate: इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD और सेविंग अकाउंट पर ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

Fixed Deposit Interest Rate: इंडियन बैंक के नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक ने Fixed Deposit (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है

अपडेटेड Nov 07, 2022 पर 4:32 PM
Story continues below Advertisement
पंजाब एंड सिंध बैंक बचत खातों पर अधिकतम ब्याज दर 5.00% की दे रहा है।

Fixed Deposit Interest Rate: इंडियन बैंक के नक्शेकदम पर चलते हुए पंजाब एंड सिंध बैंक ने Fixed Deposit (FD) और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। ये ब्याज दरें 1 नवंबर 2022 से लागू हो गई है। पंजाब एंड सिंध बैंक बचत खातों पर अधिकतम ब्याज दर 5.00% की दे रहा है। बैंक एफडी पर 2.80% से 6.10% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है। ये ब्याज दरें 7 दिनों से लेकर 10 में मैच्योर होने वाली FD पर मिल रहा है। आइए जानते हैं पंजाब एंड सिंध बैंक की रिवाइज करने के बाद नई दरें।

7 दिन से 14 दिन - 2.80%

15 दिन से 30 दिन - 2.80%


31 दिन से 45 दिन — 3.00%

46 दिन से 90 दिन — 4.00%

91 दिन से 120 दिन — 4.20%

121 दिन से 150 दिन — 4.30%

151 दिन से 179 दिन — 4.30%

180 दिन से 269 दिन- 4.80%

270 दिन से 364 दिन- 5.00%

12 महीने से 24 महीने- 6.10%

24 महीने 1 दिन से 36 महीने तक- 6.25%

36 महीने से 60 महीने - 6.10%

60 महीने 1 दिन से 120 महीने — 6.10%

सीनियर सिटीजन को मिलेगा एक्स्ट्रा ब्याज

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर एक्सट्रा 0.50% का ब्याज भी मिल रहा है। ये दरें नई एफडी और एफडी को रिन्यू करने पर ग्राहकों को मिल रहा है। ये फायदा NRI और NRO को नहीं मिल रहा है। हाल में बैंक ने 5 स्पेशल एफडी भी शुरू की है।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की FD दरें

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली FD पर 3% से 7% तक का ब्याज देता है। 7 फीसदी का ब्याज 599 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर मिलता है।

केनरा बैंक की FD दरें

केनरा बैंक ने 666 दिनों की खास FD योजना शुरू की है। इस योजना के अनुसार बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 7% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। केनरा बैंक वरिष्ठ नागरिकों को जमाओं पर 7.5% का ब्याज दे रहा है।

मोबाइल फोन के Postpaid Plan के लिए चुकानी होगी 20% ज्यादा कीमत, जानिए क्यों बढ़ेंगे दाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।