Get App

Digital Currency: महात्मा गांधी के परिजन नाराज, कहा – नोट से भी हटाओ बापू की तस्वीर

Digital Currency: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने नोटों से महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की मांग की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से शुरू की गई डिजिटल करेंसी में महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं छापी गई है। इस पर तुषार गांधी ने नाराजगी जताई है। तुषार ने ट्वीट कर कहा है कि डिजिटल करेंसी में बापू की तस्वीर नहीं शामिल करने के लिए धन्यवाद

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Dec 28, 2022 पर 10:12 AM
Digital Currency: महात्मा गांधी के परिजन नाराज, कहा – नोट से भी हटाओ बापू की तस्वीर
डिजिटल करेंसी पर बापू की तस्वीर नहीं छापने पर तुषार गांधी ने जताई नाराजगी

Digital Currency: इन दिनों डिजिटल का युग है। बहुत से काम ऑनलाइन हो रहे हैं। डिजिटल लेन-देन भी हो रहा है। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India –RBI) ने डिजिटल रुपये ((Digital Rupee – e₹-R) भी लॉन्च किया है। इसका पहला पायलट प्रोजेक्ट हाल ही में लॉन्च हुआ है। कहा जा रहा है कि इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं शामिल की गई है। इस पर महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार अरुण गांधी (Tushar Arun Gandhi) ने नाराजगी जताई है। तुषार ने ट्वीट कर RBI और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नोटों से भी महात्मा गांधी की तस्वीर हटाने की मांग की है।

तुषार ने ट्वीट कर कहा है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल करेंसी में बापू की तस्वीर शामिल नहीं की है। मैं इसके लिए RBI और केंद्र सरकार को धन्यवाद करता हूं। अब कृपया नोटों से भी महात्मा गांधी की तस्वीर हटा दीजिए।

RBI ने लॉन्च किया डिजिटल रुपी

RBI ने इस महीने की शुरुआत में 4 शहरों में डिजिटल रुपी पायलट लॉन्च किया था। डिजिटल करेंसी का मकसद धीरे-धीरे पेपर मनी को खत्म करना है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी या ब्लॉकचेन तकनीक से नहीं जुड़ा है। RBI ने मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु और भुवनेश्वर सहित चार शहरों में डिजिटल रुपये का पायलट शुरू किया। केंद्रीय बैंक ने दो चरणों में होने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए आठ बैंकों की पहचान की है। शुरुआत में चार बैंकों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से होगी। नया लॉन्च किया गया डिजिटल रुपया सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) है। इसे लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य बाजार से नकदी के पैसे को खत्म करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें