Diwali 2024 Holidays: तमिलनाडु में 31 और 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी, आज रहेगा हाफ डे

Diwali 2024 Holidays: दिवाली देश के बड़े त्याहारों में से एक है। इस उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। रोशनी के त्योहार के रूप में मशहूर दिवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने दिवाली की चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे

अपडेटेड Oct 30, 2024 पर 10:47 AM
Story continues below Advertisement
Diwali 2024 Holidays: दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।

दिवाली भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इसकी धूम देश-विदेश में देखने को मिलती है। भारत के साथ ही अमेरिका, नेपाल, फिजी, बाली, मलेशिया जैसे अन्य देशों में भी दिवाली के खास अवसर पर सरकारी छुट्टी दी जाती है। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने दिवाली की चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। राज्य में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। वहीं आज (30 अक्टूबर 2204) सभी स्कूल-कॉलेज में हाफ डे रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आज, 30 अक्टूबर को तमिलनाडु सरकार ने छोटी दिवाली के लिए हाफ डे घोषित किया है।

बता दें कि 29 अक्टूबर (धनतेरस) से दिवाली का जश्न शुरू हो गया है। आज 30 अक्टूबर को छोटी दिवाली है। इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जानते हैं। दिवाली जहां एक मुख्य त्योहार है। वहीं छोटी दिवाली भी अहम त्योहार है। दिवाली का त्सव 5 दिन तक चलता है। छोटी दिवाली 5 दिन के उत्सव का दूसरा दिन है। इसे बड़ी दिवाली के एक दिन पहले मनाया जाता है।

तमिलनाडु में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज


दिवाली की छुट्टी को लेकर कई जगह कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। फिलहाल में राज्य में सरकार छुट्टी की तारीखों का ऐलान करके पूरा कंफ्यूजन दूर कर दिया है। राज्य सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दिवाली की छुट्टी घोषित की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि इससे अपने घर जाने वाले छात्रों शिक्षकों को आसानी होगी। वहीं 2-3 नवंबर को शनिवार-रविवार की वजह से चार दिन की छुट्टी रहेगी। यह आदेश सरकारी स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों के अलावा सरकारी कार्यालयों, प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स, स्कूल और कॉलेज पर भी लागू होगा। हालांकि 2 नवंबर की छुट्टी की भरपाई 9 नवंबर को कार्य दिवस घोषित करने का आदेश दिया गया है।

31 अक्टूबर को ही दिवाली का शुभ मुर्हूत

इस साल दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3.52 बजे से शुरू होगी। इसका समापन 1 नवंबर को शाम 6.16 बजे होगा। ऐसे में अमावस्या की तिथि को देखते हुए 31 अक्टूबर को दिवाली मनाने का फैसला किया गया है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों का होता है। इस साल दिवाली 29 अक्टूबर को धनतेरस से शुरू होकर 3 नवंबर को भाई दूज को खत्म हो जाएगा।

Diwali Holidays 2024: इन राज्यों में दिवाली की नहीं है छुट्टी, आखिर क्यों? जानिए कारण

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Oct 30, 2024 10:37 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।